माली : ‘जिहादी’ हमले में संयुक्त राष्ट्र के 10 शांति सैनिक मारे गए

बमाको, 21 जनवरी (आईएएनएस)। माली में संदिग्ध इस्लामिक आतंकवादियों के हमले में चाड से ताल्लुक रखने वाले संयुक्त राष्ट्र के 10 शांति सैनिक मारे गए। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी।

बीबीसी के मुताबिक, इस घटना में चाड सेना के 25 अन्य सैनिक भी उस समय घायल हो गए जब बंदूकधारियों ने रविवार को अग्यूलहॉक में संयुक्त राष्ट्र कैम्प पर हमला कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हमले का करारा जवाब दिया गया।

माली में इस्लामिक आतंकवादियों से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन की नींव 2013 में पड़ी।

आतंकवादी तब से आए दिन संयुक्त राष्ट्र के और माली के सैनिकों पर हमला करते है।

मीडिया ने बताया कि अल-कायदा की उत्तरी-अफ्रीकी शाखा, ‘अल-कायदा इन द इस्लामिक मगरेब’ (एमक्यूआईएम) ने कहा कि इसने नए हमले को अंजाम दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493