माली में हमले में संयुक्त राष्ट्र के 5 शांतिदूतों की मौत

बमाको, 30 मई (आईएएनएस)। माली में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (एमआईएनयूएसएमए) के एक काफिले को लक्षित कर रविवार को किए गए एक हमले में पांच शांतिदूतों की मौत हो गई और एक शांतिदूत गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस बाबत एक बयान जारी किया गया, जिसमें हालांकि मारे गए शांतिदूतों की नागरिकता व हमले के साजिशकर्ताओं के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। एमआईएनयूएसएमए प्रमुख महमत सालेह अनादिफ ने इस हमले की पुरजोर निंदा की है।

महमत सालेह ने कहा, “यह अपराध उन अन्य आतंकवादी गतिविधियों में एक इजाफा है, जिन्होंने शांतिदूतों को निशाना बनाया है। यह कुछ ऐसा है, जो अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार, मानवीयता के खिलाफ अपराधों को खड़ा करता है।”

उन्होंने कहा कि हमले के साजिशकर्ताओं की पहचान करने के लिए प्रत्येक कोशिश की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493