माल्दीनी ने वेराटी को बार्सिलोना जाने की सलाह दी

मिलान, 15 जून (आईएएनएस)। इटली फुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ी पाओलो माल्दीनी ने अपने हमवतन और मिडफील्डर मार्को वेराटी को बार्सिलोना क्लब में शामिल होने की सलाह दी है।

माल्दीनी का कहना है कि अगर वेराटी अपने खेल को अलग स्तर तक ले जाना चाहते हैं, तो उन्हें बार्सिलोना में जाना चाहिए।

ऐसी अफवाहें सामने आई हैं कि बार्सिलोना ने 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी वेराटी के साथ करार के लिए 10 करोड़ यूरो (11.25 करोड़ डॉलर) की दावेदारी रखी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इटली के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वेराटी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में जाना चाहते हैं। हालांकि, जर्मेन क्लब उन्हें टीम से बाहर नहीं जाना देना चाहता है।

‘काल्सियोमेरकाटो डॉट कॉम’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, “ंमुझे लगता है कि वेराटी शानदार खिलाड़ी हैं और जर्मेन से निकलने के बाद वह एक खिलाड़ी के तौर पर विकास करेंगे। बार्सिलोना के लिए वह और उनके लिए बार्सिलोना सबसे सही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493