रायपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान ने मंगलवार को यहां मासिक धर्म की स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण कारकों के बारे में बात की।
रायपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान ने मंगलवार को यहां मासिक धर्म की स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण कारकों के बारे में बात की।
उन्हें एक दिवसीय राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, जो मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य सरकार का एक प्रयास है। इसमें छत्तीसगढ़ की कई लड़कियों ने भाग लिया।
जरीन ने कहा, “मैं इस तरह के महत्वपूर्ण विषय पर आमंत्रित किए जाने के लिए आभारी हूं। यह सरकार द्वारा उठाई गई एक बड़ी पहल है और मैं अपने भाषण के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए बहुत खुश हूं।”
उन्होंने कहा, “अक्षय कुमार का धन्यवाद, जिन्होंने फिल्म ‘पैडमैन’ के जरिए इतनी खूबसूरती से इस मुद्दे को दिखाया।”
dharmpath.com dharmpath