Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » मास्को में राहगीरों पर चढ़ी टैक्सी, 8 घायल

मास्को में राहगीरों पर चढ़ी टैक्सी, 8 घायल

मास्को, 17 जून (आईएएनएस)। रूस के मध्य मास्को में शनिवार को फुटपाथ पर खड़े लोगों पर एक शख्स ने टैक्सी चढ़ा दी जिससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों में मेक्सिको के कुछ फुटबाल प्रशंसक भी शामिल हैं।

मास्को, 17 जून (आईएएनएस)। रूस के मध्य मास्को में शनिवार को फुटपाथ पर खड़े लोगों पर एक शख्स ने टैक्सी चढ़ा दी जिससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों में मेक्सिको के कुछ फुटबाल प्रशंसक भी शामिल हैं।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में एक कार राहगीरों को टक्कर मारती नजर आ रही है।

मास्को पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक (28) किर्गिस्तान का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

शहर के मेयर ने कहा कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया था।

वहीं, रूस की समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि वाहन चलाते वक्त चालक को नींद आई गई और इसलिए यह हादसा हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की हालत स्थिर है। केवल एक महिला फिलहाल अस्थिर हालत में है।

घटनास्थल क्रेमलिन और रेड स्क्वायर से अधिक दूर नहीं है जहां इस समय पर्यटकों का जमावड़ा है।

रूस फिलहाल फीफा वल्र्ड कप का आयोजन कर रहा है।

मास्को में राहगीरों पर चढ़ी टैक्सी, 8 घायल Reviewed by on . मास्को, 17 जून (आईएएनएस)। रूस के मध्य मास्को में शनिवार को फुटपाथ पर खड़े लोगों पर एक शख्स ने टैक्सी चढ़ा दी जिससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों में मेक्सिको के कुछ मास्को, 17 जून (आईएएनएस)। रूस के मध्य मास्को में शनिवार को फुटपाथ पर खड़े लोगों पर एक शख्स ने टैक्सी चढ़ा दी जिससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों में मेक्सिको के कुछ Rating:
scroll to top