मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को 42 साल के हो गए। इस खास मौके पर अनिल कपूर व रितेश देशमुख जैसी सिने हस्तियों ने उनकी तारीफों के जमकर पुल बांधे।
अनिल कपूर : क्रिकेट के मास्टर दिग्गज सचिन को जन्मदिन की बहुत बधाई हो।
रितेश देशमुख : जन्मदिन मुबारक हो सचिन। आप सबकी प्रेरणा हो और हमेशा रहोगे।
अनुभव सिन्हा : रन और रिकॉर्ड एक तरफ। अपने बेटे को 10 फीसदी हासिल करने के लिए क्या रोल मॉडल हैं। जन्मदिन की बधाई हो सचिन। ईश्वर आपको दीर्घायु रखे।
राहुल बोस : जन्मदिन की बधाई हो सचिन। भगवान करे कि आप अपनी उपलब्धियों, आकर्षण एवं मेहनती खिलाड़ी वाली छवि से पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखें।
अरशद वारसी : महान सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन मुबारक हो, जिसका शराब के बारे में ज्ञान एवं संगीत संग्रह उनके क्रिकेट की तरह ही प्रभावशाली है।
शाकिब सलीम : सचिन, सचिन! हैप्पी हैप्पी! बर्थडे बर्थडे! शारजाह(स्टेडियम)ने मुझे बतौर इंसान बदल दिया।
शिरीष कुंदर : मैं, मेरे जन्म से ठीक एक माह पहले पैदा होने एवं मुझे मेरा जन्मदिन याद रखने में मदद करने के लिए सचिन तेंदुलकर का बहुत शुक्रगुजार हूं। हैप्पी बर्थडे सचिन।
dharmpath.com dharmpath