माही सोनी को अपनी अगली परियोजना में लेना चाहते हैं मुकेश छाबरा

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म में रियलिटी टीवी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ की प्रतिभागी रहीं माही सोनी को लेना चाहते हैं।

राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं को बॉलीवुड में पदार्पण का मौका दे चुके मुकेश छाबरा सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो में पांच वर्षीया माही को देखते ही उसकी प्रतिभा के कायल हो गए थे।

‘सबसे बड़ा कलाकार’ शो में माही ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म से चर्चा में आई बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं।

छाबड़ा ने कहा, “उस दिन शो में मेरा समय बेहतरीन तरीके से गुजरा था। यह छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुति का मंच है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इस तरह का एक अच्छा शो प्रस्तुत करना एक महान प्रयास है।”

उन्होंने कहा, “माही में गजब की प्रतिभा है और मैं अपनी भविष्य परियोजना में माही सोनी को कास्ट करने की उम्मीद कर रहा हूं, क्योंकि वह अद्भुत कलाकार हैं और वह इतनी कम उम्र में अपनी प्रस्तुति से न्याय कर सकती है। उनके किरदार के लिए उत्सुक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493