‘..मिक्सटेप पंजाबी’ में दलेर मेहंदी, सुखबीर

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दलेर मेहंदी, हंसराज, मीका सिंह और सुखबीर जैसे लोकप्रिय गायक ‘टी-सीरीज मिक्सटेप पंजाबी’ शो में प्रस्तुति देते नजर आएंगे।

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दलेर मेहंदी, हंसराज, मीका सिंह और सुखबीर जैसे लोकप्रिय गायक ‘टी-सीरीज मिक्सटेप पंजाबी’ शो में प्रस्तुति देते नजर आएंगे।

‘टी-सीरीज..’ सीजन 1 को देशभर में 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था, जिसके बाद यह लेबल एक विशेष संस्करण ‘.. मिल्कटेप पंजाबी’ के साथ लौट रहा है।

भूषण कुमार द्वारा निर्मित, ‘..मिक्सटेप पंजाबी’ में 14 म्यूजिकल एपिसोड होंगे, जिनमे जश्न सिंह, दलेर मेहंदी, हंस राज हंस, नवराज हंस, हर्षदीप कौर, हरभजन मान, शिप्रा गोयल, आकृति कक्कर, अमृता फडणवीस, सुखबीर, सुखविंदर, मीका सिंह समेत 25 गायक शामिल होंगे।

यह शो अहमद खान द्वारा निर्देशित है।

इसके संगीत निर्देशक अभिजीत वाघानी ने एक बयान में कहा, “‘..मिक्सटेप पंजाबी’, ‘मिक्सटेप 1’ से ज्यादा बड़ा है। हमने इसमें फ्यूजन के साथ कई प्रयोग किए हैं।”

उन्होंने कहा, “पार्टियों में हम सभी पंजाबी गीतों पर नाचते हैं और भारत में यह एक सार्वभौमिक भाषा जैसा है।”

‘टी-सीरीज मिक्सटेप पंजाबी’ का प्रीमियर यूट्यूब पर दिसंबर में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493