मिक जैगर ने टुक-टुक की सवारी की

जोधपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आए मशहूर गायक मिक जैगर ने यहां टुक-टुक की सवारी का आनंद लिया और राजस्थानी आभूषणों की तारीफ भी की।

रॉलिंग स्टोन बैंड के संस्थापकों में से एक जैगर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया।

वीडियो में वह पारंपरिक परिधान पहने एक महिला से बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने उस महिला से नाम पूछा और कहा, “मुझे आपके आभूषण पसंद हैं।”

हालांकि, संतोष नाम की महिला अंग्रेजी में जवाब नहीं दे पाई, लेकिन वह जैगर की तारीफ से बेहद खुश मालूम पड़ी। उसने भारी हार, पारंपरिक बोरला, चूड़ियां और नथ पहन रखी थी।

वीडियो में जैगर फिर टुक-टुक की सवारी करते नजर आते हैं।

इससे पहले गायक ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

उन्होंने लिखा था, “भारत भ्रमण पर शानदार वक्त बीत रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493