मिक जैगर भारत आए

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। गायक मिक जैगर भारत पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि वह यहां के नजारों का आनंद ले रहे हैं।

जैगर ने रविवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने काले रंग के ब्लेजर और पैंट के साथ कमीज पहनी हुई है। ऐसा लग रहा है कि वह राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में हैं।

जैगर ने फोटो के साथ लिखते हैं,”भारत के जीवंत स्थलों और संगीत का आनंद ले रहा हूं।”

हालांकि, अभी यह पता नहीं है कि वह यहां किसी काम के सिलसिले में आए हैं या छुट्टियां मनाने।

बैंड ‘रोलिंग स्टोन्स’ के संस्थापक सदस्यों में से एक जैगर ‘हार्ड वुमन’, ‘पार्टी लाइक ए डॉल’ और स्वीट थिंग जैसे गानों के लिए मशहूर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493