मिडफील्डर लेमिना ने युवेंतस से 4 साल का करार किया

तुरिन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी क्लब युवेंतस ने मिडफील्डर मारियो लेमिना के साथ चार साल के करार की पुष्टि की है।

लेमिना एक सत्र से अधिक समय से लोन पर आधारित करार के तहत युवेंतस के साथ थे। अब युवेंतस ने उनके पुराने क्लब मार्सेली के साथ सहमति करते हुए उन्हें अगले चार साल तक के लिए अपने साथ जोड़ लिया है।

क्लब ने कहा है कि लेमिना को अपने साथ जोड़ने केलिए उसे 95 लाख यूरो खर्च कर ने पड़ रेह हैं। लमिना अगर युवेंतस प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अच्छा खेलते है तो वह अतिरिक्त 10 लाख यूरो पा सकते हैं।

गाबोन के इस खिलाड़ी ने युवेंतस के साथ अब तक 11 मैच खेले हैं। वह हालांकि चोट के कारण लम्बे समय से मैदान से बाहर रहे थे। उनके नाम सेरी-ए में दो गोल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493