मिताशी, ‘पीकू’ के बीच साझेदारी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद कंपनी मिताशी व आगामी पारिवारिक फिल्म ‘पीकू’ के बीच एक करार हुआ है। शूजीत सरकार निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं।

मिताशी अपने एलईडी टीवी को फिल्म के कई हिस्सों में प्रचार के तहत दिखाएगी। कंपनी फिल्म रिलीज के साथ-साथ उसके प्रचार अभियान में सहयोगी करेगी।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राकेश डुग्गर ने फिल्म के साथ अपने जुड़ाव के बारे में कहा, “एक उभरती भारतीय कंपनी के लिए ‘पीकू’ से बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती। अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए फिल्म की कहानी और जबर्दस्त कलाकारों का समावेश कंपनी के लिए मददगार रहेगा।”

मिताशी से जुड़ने के बारे में एमएसएम मोशन के विवेक कृष्णनी ने कहा, “मिताशी के साथ साझेदारी करने से हमें खुशी है। यह भी महत्वपूर्ण है कि दोनों का लक्ष्य भारतीय परिवार ही हैं। हम इस साझेदारी से अपनी ऑडियंस तक अपनी पहुंच बनाएंगे।”

‘पीकू’ 8 मई 2015 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493