मिथुन चक्रबर्ती ‘हवाईजादा’ में भंसाली का प्रतीक

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ‘हवाईजादा’ फिल्म के निर्देशक विभु पुरी अपनी पहली फिल्म में अपने गुरु संजय लीला भंसाली का योगदान होने से इंकार नहीं करते।

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ‘हवाईजादा’ फिल्म के निर्देशक विभु पुरी अपनी पहली फिल्म में अपने गुरु संजय लीला भंसाली का योगदान होने से इंकार नहीं करते।

विभु ने कहा, “मैंने संजय लीला भंसाली स्कूल ऑफ फिल्ममेकिंग में पढ़ाई की। मुझे फिल्म निर्माण के बारे में जो कुछ सीखना था, मैंने उनसे सीखा। इसलिए मेरे काम पर उनका प्रभाव होना एक सामान्य सी बात है।”

विभु खुलासा करते हैं कि ‘हवाईजादा’ में जो गुरु-शिष्य संबंध दिखाया गया है, वो भंसाली से उनके रिश्ते पर आधारित है।

उन्होंने कहा, “फिल्म में मिथुन दा (चक्रबर्ती) व आयुष्मान खुराना के बीच का रिश्ता संजय सर के साथ मेरे अपने रिश्ते का प्रतिरूप है। हम में तीखी नोकझोंक होती थी और मैं कभी न लौटने की धमकी देकर निकल जाता था।”

विभु ने कहा, “फिल्म में एक दृश्य है, जहां आयुष्मान झगड़ता है और कुछ घंटों बाद मिथुनदा के पास लौट आता है। मिथुनदा मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘तुम दो घंटे में ही लौट आए? मैंने सोचा था कि दो दिन बाद लौटोगे।’ कुछ यही संजय सर ने मुझसे कहा था।”

विभु अपने गुरु भंसाली को अपनी फिल्म दिखाने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा, “संजय सर ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे फिल्म देखने का वादा किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493