मिनर्वा पंजाब ने जीता अंडर-13 यूथ लीग खिताब

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। मिनर्वा पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से हराकर अंडर-13 फुटबाल यूथ लीग का खिताब मंगलवार को अपने नाम कर लिया।

यहां विद्यासागर बारासात स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मिनर्वा पंजाब के लिए स्वामी सिंह ने तीसरे, हिमांशु जांगड़ा ने 45वें और 46वें मिनट में गोल किए।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के पास मैच के 64वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका था लेकिन मिनर्वा पंजाब के गोलकीपर चार्ल्स टोंगबरेल ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।

मिनर्वा की अंडर-15 टीम ने अंडर-15 यूथ लीग फाइनल में डीएसके शिवाजियंस को मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी। इसकी वरिष्ठ टीम ने आई-लीग का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493