मियामी ओपन : एजारेंका, कुजनेत्सोवा फाइनल में

मियामी (फ्लोरिडा), 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका और रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा मियामी ओपन के महिला एकल के फाइनल में पहुंच गई हैं।

वहीं पुरुष एकल में जापान के केई निशीकोरी और आस्ट्रेलिया के उभरते टेनिस स्टार निक कर्गियोस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एक दशक पहले हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट जीतने वाली कुजनेत्सोवा को गुरुवार को अपने स्ट्रोक्स खेलने में काफी दिक्कत हुई। बावजूद इसके उन्होंने स्विट्जरलैंड की टिमेए बाकसिनस्की को 7-5, 6-3 से हराया।

15वीं वरीय प्राप्त रूस की इस खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा कि वह फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेल कर नहीं पहुंची हैं।

वहीं, एजारेंका ने गुरुवार को जर्मनी की दूसरी वरीय प्राप्त खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर को 6-2, 7-5 से मात दी।

दूसरी तरफ पुरुष मुकाबलों में कर्गियोस ने कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-4, 7-6 (4) से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

निशिकोरी ने फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 4-6, 6-3, 7-6 (3) से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493