मियामी ओपन के अगले दौर में पहुंचीं कर्बर

मियामी (फ्लोरिडा), 28 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर, मियामी ओपन के अगले दौर में पहुंच गई हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, यहां रविवार को काडरेन पार्क टेनिस सेंटर में नीदरलैंड की डच खिलाड़ी किकि बर्टेस के तीसरे दौर के मैच से स्वास्थ्य परेशानियों के कारण बाहर होने से कर्बर को बिना कोई मेहनत किए अगले दौर में प्रवेश का अवसर मिल गया।

कर्बर उस वक्त मुकाबले में 1-6, 6-2, 3-0 से आगे थी, जब बर्टेस ने मैच से वापसी का फैसला लिया। हालांकि, उन्होंने अभी तक इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है।

बर्टेस का कर्बर से पहली बार किसी मुकाबले में आमना-सामना हुआ था।

टूर्नामेंट में रविवार को हुए मुकाबले में चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक ने अमेरिका के स्टीव जॉनसन को 6-3, 6-7 (6-8), 6-3 सेटों से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493