मियामी ओपन : डेल पोट्रो ने सेहत को दी जीत पर तरजीह

मियामी, 24 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस स्टार जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने कहा है कि वह इंडियन वेल्स टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद काफी थक गए थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मियामी ओपन में खेलने का फैसला किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अर्जेटीना के इस खिलाड़ी ने कहा कि उनके लिए फिट रहना अहम है, लेकिन वह यह सब इसलिए कर रहे हैं क्योंकि मियामी एक अहम टूर्नामेंट है।

डेल पोट्रो ने शुक्रवार को रोबिन हासे को 6-4, 5-7, 6-2 से मात देने के बाद कहा, “मैं थक गया हूं क्योंकि अब मैं काफी मैच खेल रहा हूं और लंबे समय से टूर पर हूं।”

उन्होंने कहा कि वह छोटे-मोटे दर्द से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका इस सीजन में सबसे बड़ा लक्ष्य शरीर की देखभाल करना है।

उन्होंने कहा, “मियामी बड़ा अहम टूर्नामेंट है, लेकिन जो भी होगा वह मेरे लिए अच्छा ही होगा क्योकि अगर मुझे रुकना पड़ा तो मुझे फिर लंबा ब्रेक चाहिए होगा।”

अर्जेटीना के इस खिलाड़ी का सामना अगले दौर में केई निशिकोरी से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493