मियामी ओपन : दूसरे दौर में शारापोवा हुई उलटफेर की शिकार

मियामी, 27 मार्च (आईएएनएस)। मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में विश्व की 97वीं वरीयता की रूस की डारिया गाव्रिलोवा ने हमवतन और दूसरी वरीयता प्राप्त मारिया शारापोवा को 6-7 (4), 3-6 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में यह सबसे बड़ा उलटफेर है। पहले दौर में बाई मिलने के बाद शारापोवा का टूर्नामेंट में यह पहला मैच था।

शारापोवा इससे पहले 2003 में यहां पहले दौर से बाहर हुई थीं।

मैच के बाद शारापोवा ने कहा, “यह आश्चर्यजनक हैं। मुझे जीत की उम्मीद थी।”

उल्लेखनीय है कि शारापोवा अपने करियर में कभी मियामी ओपन नहीं जीत सकी हैं। इससे पूर्व पांच बार वह टूर्नामेंट के फाइनल में जरूर पहुंचने में कामयाब रही हैं।

गाव्रिलोवा ने अपने करियर में पहली बार विश्व रैकिंग में शीर्ष-10 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया है।

पुरुष एकल मुकाबलों में पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन अर्जेन्टीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को भी कनाडा के वासेक पोसपिसिल से पहले दौर में 4-6 6-7 (7) से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493