मियामी ओपन : निशिकोरी को हराकर मियामी ओपन क्वार्टर फाइनल में पोट्रो

मियामी, 26 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने जापान के केई निशिकोरी को मात देकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पोट्रो ने केवल 72 मिनट के भीतर निशिकोरी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।

पोट्रो का सामना अगले दौर में पहली बार सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविक से होगा।

टूर्नामेंट के 22वें वरीय क्राजिनोविक ने तीसरे दौर में फ्रांस के बेनोइट पेरे को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल की राह तय की।

पोट्रो ने हाल ही में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। अगर वह मियामी ओपन को भी जीत लेते हैं, तो वह टेनिस के इतिहास में 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने एक ही साल में केलिफोर्निया में आयोजित दो टेनिस टूर्नामेंटों में खिताबी जीत हासिल की होगी।

वर्ल्ड नम्बर-1 रोजर फेडरर हार कर बाहर हो गए हैं। इस कारण पोट्रो के पास यह उपलब्धि हासिल करने का अच्छा मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493