मियामी ओपन : सेरेना की 700वीं जीत, सेमीफाइनल में पहुंचीं

मियामी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स यहां जारी मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

सात बार की चैम्पियन सेरेना ने करियर की 700वीं जीत के साथ अंतिम-4 दौर में स्थान पक्का किया। सेरेना ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की सेबिने लिसिस्की को बुधवार को 7-6 (4), 1-6, 6-3 से हराया।

सेरेना ने मार्च में इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल से नाम वापस ले लिया था क्योंकि वह घुटने की चोट से परेशान थीं लेकिन सेरेना इस साल लगातार 19 मुकाबले जीत चुकी हैं।

सेमीफाइनल में सेरेना का सामना रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा।

पुरुष वर्ग में दो बार के चैम्पियन ब्रिटेन के एंडी मरे भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मरे ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 3-6, 6-4, 6-1 से पराजित किया। यह मरे के करियर की 501वीं जीत है।

मरे करियर में 500 जीत दर्ज करने वाले विश्व के नौवें सक्रिय एटीपी खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493