लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका मिरांडा लैम्बर्ट का प्रेमी एंडरसन ईस्ट स्काई दुर्घटना में घायल हो गया है।
साउंड इंजीनियर से संगीतकार बने 27 वर्षीय एंडरसन ईस्ट के साथ यह हादसा तब हुआ, जब वह एस्पेन में गायिका के साथ स्कीइंग कर रहे थे।
एक सूत्र ने यूएस साप्ताहिक को बताया, “वह बुरी तरह गिरे, लेकिन मिरांडा ने उनकी मदद की। इसके बाद उनका इलाज किया गया।”
सूत्र ने कहा, “भले ही वे जैसी यात्रा चाहते थे वैसी नहीं रही, लेकिन वे खुश हैं कि वे साथ हैं और मिरांडा उनकी देखरेख कर उन्हें यकीन दिला रहीं हैं कि वह ठीक हैं।”
कथित तौर पर दोनों पिछले महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके चलते मिरांडा गायक ब्लेक शेल्टन के अलगाव से उबर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath