मिर्ची बाबा का आरोप ,शिवराज हैं घोटालों के मास्टरमाइंड ,अपनी हत्या की आशंका जताई

ग्वालियर- मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच सियारी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. इसी क्रम में अब मिर्ची बाबा ने शिवराज सिंह को टारगेट पर लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह उनकी हत्या कराना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने शिवराज सिंह को घोटाओं का मास्टरमाइंड भी करार दिया है.

कमलनाथ सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त वैराग्य नंद गिरी महाराज यानि की मिर्ची बाबा इन दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान से बड़ा नाराज हैं. नाराज होने वजह ये है कि उनके 4 अंग रक्षक उनसे छीन लिए गए हैं. ऐसे में मिर्ची बाबा ने शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा ओर गंभीर आरोप लगाया है. मिर्ची बाबा ने कहा है कि वह शिवराज सरकार के घोटालों को उजागार कर रहे हैं. इसलिए उनके अंगरक्षक छीन लिए गए हैं.इसके साथ ही मिर्ची बाबा ने ये भी गंभीर आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह घोटालों के मास्टरमाइंड हैं, वो मेरी हत्या करवा सकते हैं. इसलिए मेरी मौत होती है तो उसकी सीबीआई जांच करवाई जाए. साथ ही उसमें शिवराज सिंह चौहान को आरोपी बनाए जाए. मिर्ची बाबा ने उपचुनाव को लेकर कहा है कि मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 10 हजार साधु संत फील्ड में उतरेंगे जो शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रचार-प्रसार करेंगे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493