‘मिर्जापुर’ की तैयारियों के लिए अली फजल ने बंदूकों की दुकानों में बिताया समय

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल ने ‘मिर्जापुर’ में अपने किरदार गुड्डू पंडित को जीवंत करने के लिए बनारस में बंदूक की दुकानों में समय बिताया।

इससे पहले सभ्य और आम लड़के के किरदार निभाने वाले अली ‘एमेजन प्राइम वीडियो ऑरीजिनल’ और ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ की रोमांचक एक्शन श्रंखला ‘मिर्जापुर’ में एक अलग अवतार में नजर आएंगे।

बिना सोचे समझे गोली मारने वाले गुड्डू पंडित का रंग ढंग अपनाने के लिए अली बनारस के स्थानीय इलाकों में घूमे।

अली ने कहा, “किरादर निभाने में मुझे सबसे ज्यादा मदद बनारस में बंदूक की दुकानों पर मिली। बनारस में बंदूक की कई दुकानें हैं। बनारस में जैसे जनरल स्टोर से ज्यादा दुकानें बंदूक की हैं।”

फिल्म में विक्रांत मैसी, दिव्येंदु शर्मा, कुलभूषण खरबंदा, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगाओंकर, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर और अमित सियाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493