‘मिर्जिया’ के संगीत अल्बम लांच में दिखे हर्षवर्धन, सैयामी

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ का संगीत अल्बम 13 सितंबर को जारी किया गया। यहां आयोजित होने वाले समारोह में पहली बार सैयामी खेर और हर्षवर्धन कपूर मौजूद रहे।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन के लांच को बड़ा बनाने के लिए मेहरा ने अल्बम के लांच का आयोजन भी बड़े स्तर पर किया।

इस समारोह में हर्षवर्धन, सैयामी और मेहरा के अलावा भूषण कुमार, गायक दलेर मेंहदी, संगीतकार शंकर, एहसान, लॉय और लेखक गुलजार भी मौजूद रहे।

मिर्जा-साहिबा की लोककथा पर बनी फिल्म ‘मिर्जिया’ एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म के अब तक दो टीजर, ट्रेलर और दो गीत जारी हो चुके हैं।

‘मिर्जिया’ के मुख्य गीत को मेंहदी ने आवाज दी है और इसे एक सितंबर को रिलीज किया गया था। यह फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493