नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाओं के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली के महत्व और स्तन कैंसर जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से होने वाली महिला मैराथन पिंकॉथन का पांचवां संस्करण 17 सितंबर को राजधानी में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सुपरमॉडल मिलिंद सोमन ने कहा कि वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोमन ने संवाददाताओं से कहा, “हम दिल्ली में एक बार फिर पिंकॉथन को लाने के लिए उत्साहित हैं। हमें पूरा भरोसा है कि शहर और उसके लोग हमारी सहायता करेंगे और इसे सफल बनाने में मदद करेंगे। पिंकॉथन एक मैराथन से अधिक परिवर्तन का बीज और एक आंदोलन की शुरुआत है, जिसे पूरे भारत की सशक्त महिलाओं के बढ़ते समुदाय द्वारा आगे बढ़ाया गया है।”
उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य एक स्वतंत्रता की तरह है। अगर नियमित व्यायाम और स्वस्थ शरीर की संस्कृति भारत की जड़ में बसती है तो हमारी महिलाओं को इसके लाभों के बारे में जागरूक होना चाहिए। उन्हें बाहर निकलने और दौड़ने में सक्षम होना चाहिए, जो विभिन्न सांस्कृतिक कारणों से संभव नहीं हो पाता है।”
dharmpath.com dharmpath