मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स-2019 की मेजबानी के लिए चीन ने की दावेदारी

कुवैत सिटी, 21 मई (आईएएनएस)। चीन के मिलिट्री प्रतिनिधिमंडल 2019 में होने वाले मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स के लिए अपनी मेजबानी का दावा पेश करने के लिए बुधवार को यहां पहुंचा। मीडिया में गुरुवार को आई रपट से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन की मिलिट्री प्रतिनिधिमंडल दल के अध्यक्ष मा काईपिंग ने मेजबानी का दावा पेश करते हुए कहा कि चीन दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है तथा आज दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

मा काईपिंग ने चीन के मध्य में स्थित प्रांत हुबेई के वुहान शहर को मेजबान शहर के रूप में पेश किया और कहा कि वुहान मिलिट्री खेलों का सफल आयोजन करने की क्षमता रखता है, क्योंकि शहर के पास ओलम्पिक-2008, यूनिवर्सियाड-2011 और समर यूथ ओलम्पिक गेम्स-2014 के आयोजन का अच्छा खासा अनुभव है।

उन्होंने आगे कहा कि चीन की सरकार और उसकी मिलिट्री दुनिया में मिलिट्री खेलों के विकास की प्रबल समर्थक है और वुहान में खेलों के लिए विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचा मौजूद है।

मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स कई स्पर्धाओं वाला प्रत्येक चार वर्ष पर होने वाला टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मिलिट्री खेल परिषद करता है तथा इसके पहले संस्करण का आयोजन 1995 में इटली की राजधानी रोम में किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493