गुरुग्राम, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मिलेनियम सिटी में तेजी से उन्नति की तरफ अग्रसर कार्पोरेट जगत में आफिस स्पेस की मांग बढ़ रही है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए एएसएफ ग्रुप अब गुरुग्राम में लगभग 20 लाख वर्गफीट ऑफिस स्पेस डिलीवर करने के लिए जुटा हुआ है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एएसएफ इनसिगनिया में ब्लैक कैनयन बिल्डिंग जल्द ही मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के कारपोरेट जगत के लिए तैयार हो जाएगी। कंपनी साल 2019 में लगभग 10 लाख वर्गफीट ऑफिस स्पेस लीज पर देगी, इसके बाद 2020 में 10 लाख वर्गफीट की डिलीवरी ग्वालपहाड़ी (गुरुग्राम वैली) क्षेत्र के एएसएफ इनसिगनिया में दी जाएगी।
एएसएफ ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिल सराफ ने कहा, “हम एक और प्रतिष्ठित कमर्शियल टॉवर पेश करने जा रहे हैं, जो हमारे एसईजेड में आईटी/आईटीईएस कंपनियों के लिए जल्द ही खुल जाएगा।”
एएसएफ इनसिगनिया में तीन विशाल इमारतें हैं, जिनके नाम – किंग्स कैनयन, ग्राण्ड कैनयन और ब्लैक कैनयन है। पूरा परिसर कॉमर्शियल सुविधाओं से युक्त हैं जिसमें कैफेटेरिया से लेकर फूड कोर्ट, क्विक सर्विस रेस्टोरेन्ट, ऑडिटोरियम, क्रैच, जिम और फाइन डाइनिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath