मिल्खा सिंह से मिली ‘दिल धड़कने दो’ की टीम

चंडीगढ़, 2 जून (आईएएनएस)। जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ की टीम ने यहां सोमवार को पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह से मुलाकात की।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को ट्विटर पर इस मुलाकात से संबंधित एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें फिल्म के कलाकार अनिल कपूर, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, प्रियंका और निर्देशक जोया अख्तर ‘फ्लाइंग सिख’ उर्फ मिल्खा सिंह एवं उनके परिवार के साथ दिख रहे हैं।

फिल्म के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को इस बाबत बताया।

फरहान अख्तर : मिल्खा जी के घर पर खुशहाल समय। मैं परांठा खाने की प्रतियोगिता में अव्वल आया। शुक्रिया निम्मी आंटी और सोनिया मिल्खा।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा : हमें मिल्खा सिंह से मिलवाने व ऑटोग्राफ दिलवाने के लिए आपका शुक्रिया फरौत अख्तर(फरहान अख्तर)।

अनिल कपूर : चंडीगढ़ में फ्लाइंग सिख के साथ उड़ता हुआ महसूस कर रहा हूं। आपसे मिलना असली सम्मान है।

रणवीर सिंह : अपने आप में एक महान आदमी से ‘दिल धड़कने दो’ के लिए आशीर्वाद लिया। उनसे मिलकर सच में धन्य हो गया।

‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को रिलीज हो रही है। इसमें अनुष्का शर्मा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493