मिशेल दुबई में देंगी ‘हेन पार्टी’

लॉस एंजेलिस, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल कीगन दुबई में अपनी “हेन पार्टी’ देने जा रही हैं।

टेलीविजन धारावाहिक ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ की स्टार मिशेल इस साल के अंत में अपने मंगेतर मार्क राइट (28) के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि मिशेल अपनी हेन पार्टी उसी शहर में देंगी, जहां मार्क ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 27 वर्षीया मिशेल अपने मंगेतर की बहन जेस, मां कैरोल व अपनी पूर्व सह-अभिनेत्री ब्रुक विन्सेंट के साथ दुबई जाएंगी।

एक सूत्र ने ‘द सन’ समाचारपत्र को बताया, “वे अपने एकाकी जीवन को स्टाइलिश तरीके से अलविदा कहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493