मिशेल ने हिलेरी का समर्थन किया

फिलाडेल्फिया, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार के चयन के लिए सोमवार रात से शुरू हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्वेंशन (डीएनसी) में अमेरिका की प्रथम राष्ट्रपति मिशेल ओबामा ने संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया।

मिशेल ने कहा कि उन्हें हिलेरी पर पूरा भरोसा है कि वह देश का नेतृत्व कर सकती हैं।

अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया के फिलाडेल्फिया शहर स्थित वेल्स फार्गो सेंटर में मिशेल ने कहा, “हिलेरी छोड़कर भागने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसा नहीं किया।”

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मिशेल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पूर्व विदेश मंत्री (हिलेरी) ‘अगले चार या आठ वर्षो के लिए अमेरिका के बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकेंगी।’

उन्होंने कहा, “नवंबर में होने वाला चुनाव रिपब्लिकन बनाम डेमोक्रेट का नहीं है। यह इस बारे में है कि अगले चार या आठ साल के लिए कौन हमारे बच्चों को बेहतर भविष्य दे पाएगा।”

मिशेल ने कहा, “मेरे अनुसार, इस चुनाव में केवल एक शख्स है, जो यह जिम्मेदारी ले सकता है, केवल एक व्यक्ति है, जो अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के योग्य है और वह हमारी दोस्त हिलेरी क्लिंटन हैं।”

डीएनसी गुरुवार शाम तक चलेगा। 50 राज्यों के प्रतिनिधि मंगलवार को आधिकारिक तौर पर हिलेरी को राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार चुनेंगे। वह राष्ट्रपति पद के लिए देश की पहली महिला उम्मीदवार होंगी। हिलेरी गुरुवार शाम नामांकन स्वीकार करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493