मिशेल पेफीफर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला : इवैंजलिन लिली

लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)।अभिनेत्री इवैंजलिन लिली ने ‘ऐंट-मैन एंड द वेस्प’ की सह-कलाकार मिशेल पेफीफर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।

लिली ने आईएएनएस से कहा, “जब हमने पहली बार ‘ऐंट-मैन’ फिल्म की शूटिंग करनी शुरू की तो उन्होंने जैनेट वैन डायन का कई बार उल्लेख किया। मैंने चार साल पहले मार्वल को बताया कि अगर वे कभी इन फिल्मों में से एक में जेनेट वैन डायन को शामिल करने की सोच रहे हैं तो मिशेल पेफीफर के नाम पर विचार करें। मैं चाहती हूं कि मिशेल पेफीफर मेरी मां की भूमिका में दिखें।”

उन्होंने कहा, “वह न केवल खूबसूरत महिला हैं, बल्कि वह केट वुमन हैं। वह मेरी कि शोरावस्था की एकमात्र सुपरहीरो हैं, मैं रातों को जागकर उनके बारे में कल्पना किया करती थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493