मिशेल मार्श ने आईपीएल की जगह टेस्ट क्रिकेट को चुना

सिडनी, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की जगह टेस्ट क्रिकेट को वरीयता दी है।

26 साल के मार्श आईपीएल में अंतिम बार राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेले थे। फ्रेंचाइजी क्लब ने मार्श को 2016 में आयोजित नीलामी में 4.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

मार्श ने सोमवार को यहां मीडिया से कहा, “पैसे के लिहाज से आईपीएल में खेलना एक समझदारी भरा फैसला था लेकिन मैं अपने टेस्ट करियर को आगे बढ़ाना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है। आईपीएल में पैसा है लेकिन मैंने अपने क्रिकेट की खातिर यह फैसला लिया है।”

मार्श ने आस्ट्रेलिया के लिए अब तक 23 टेस्ट मैचों में 893 रन बनाने के अलावा 29 विकेट लिए हैं।

मार्श ने कहा कि वह इंग्लैंड में जून में होने वाली वनडे सीरीज के लिए ध्यान लगाना चाहते हैं और अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493