लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमरीकन अभिनेत्री मिशेल विलियम्स (38) और उनके पति अमेरिकी संगीतकार, गीतकार फिल एल्वरम (40) कथित तौर पर शादी के एक साल से भी कम समय के अंदर एक-दूसरे से अलग हो गए।
पिछले साल की गर्मी में दोनों ने चुपचाप से शादी कर ली थी। दोनों अब साथ नहीं हैं, इस बात की भनक उस समय लगी जब मिशेल पिछले दो सार्वजनिक समारोहों में शादी की अंगूठी पहने बिना दिखीं।
एक सूत्र ने ‘पिपल डॉट कॉम’ को बताया, “साल की शुरुआत में ही मिशेल और फिल अलग हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे की सम्मति के साथ ऐसा किया और दोनों के बीच हमेशा दोस्ती रहेगी।”
विलियम्स की दिवंगत अभिनेता हीथ लेजर से 12 साल की बेटी है जिसका नाम मटिल्डा है। वहीं, एल्वरम की भी अपनी पहली शादी से एक बेटी है जो अभी तीन साल की है।
dharmpath.com dharmpath