मिशेल स्टार्क की 2 साल बाद आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

सिडनी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को टीम में शामिल किया है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय स्टार्क दो साल बाद 13 सदस्यीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। उन्हें चोटिल बिली स्टेनलेक की जगह टीम में शामिल किया गया है। स्टार्क ने अपना पिछला टी-20 मैच सितंबर 2016 में खेला था।

स्टार्क की वापसी को लेकर कप्तान एरॉन फिंच ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। वह नए गेंद से काफी अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने पहले टेस्ट को लेकर भी अच्छी तैयारी की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493