‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’ 1 जुलाई को रिलीज होगी

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। रोमांचक फिल्म ‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’ के निर्माताओं ने बुधवार को बताया कि फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। यह फिल्म अब एक जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म के निर्देशक और सह-निर्माता अभिषेक जावकर ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के निर्माण से आधा काम पूरा होता है और रिलीज के साथ पूरा हो जाता है। बॉक्सऑफिस में फिल्मों की बाढ़ के बीच 24 जून को इस फिल्म को रिलीज करना इसके साथ अन्याय करना होता।”

अभिषेक ने कहा, “हमने और वितरकों ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया है और फिल्म की रिलीज को एक सप्ताह आगे बढ़ाया, ताकि यह अच्छे से उभर के सामने आए।”

अनुराग कश्यप की ‘रमन राघव 2.0’, ‘7 ऑर्स टु गो’, ‘अ स्कैंडल’, ‘जुनूनियत’ और ‘शोरगुल’ 24 जून को रिलीज हो रही है, लेकिन ‘जुनूनियत’ और ‘शोरगुल’ अब 17 जून को रिलीज होंगी।

‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’ का अब मुकाबला बॉक्सऑफिस पर के.के. मेनन की फिल्म ‘सान 75’ से होगा।

अभिषेक निर्देशित इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और दिग्गज गायक हरिहरन के बेटे करन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493