‘मिसेज डाउटफायर’ के रीमेक में काम करना चाहते हैं केविन हार्ट

लॉस एंजेलिस, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता एवं हास्य कलाकार केविन हार्ट का कहना है कि वह 1993 में आई रॉबिन विलियम्स अभिनीत फिल्म ‘मिसेज डाउटफायर’ के रीमेक में काम करना पसंद करेंगे।

वेबसाइट, ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अपनी नई फिल्म ‘जुमानजी : वेलकम टू द जंगल’ के प्रचार के दौरान एक हालिया साक्षात्कार में हार्ट से पूछा गया कि वह किस क्लासिक फिल्म की रीमेक का हिस्सा बनना पसंद करेंगे?

इस पर हार्ट ने कहा, “मैं रॉबिन विलियम्स की ‘मिसेज डाउटफायर’ का हिस्सा बनना चाहता हूं। फिल्म में उनका शानदार अभिनय था। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा किरदार है जिसे मैं निभाना पसंद करूंगा।”

‘मिसेज डाउटफायर’ एक तलाकशुदा अभिनेता की कहानी है, जो अपने बच्चों से मिलने और उनके साथ समय बिताने के लिए महिला नौकरानी का वेश धारण करता है।

फिल्म ‘जुमानजी : वेलकम टू द जंगल’ 20 दिसंबर को अमेरिकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493