मिस्त्र में लू के थपेड़ों से 87 की मौत

काहिरा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मिस्र में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण 87 लोगों मौत हो गई और 302 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

काहिरा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मिस्र में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण 87 लोगों मौत हो गई और 302 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लू के कारण गुरुवार को 11 लोगों की जान चली गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसान अब्देल गाफेर ने अल-अहराम समाचार को बताया कि भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण 302 लोगों को काहिरा, किना, सोहाग, गीजा, कालियुबिया और असुइत के अस्तालों में भर्ती कराया गया है।

142 लोगों का इलाज चल रहा है और जबकि 149 को अभी भी निगरानी में रखा गया है।

मौसम विभाग अधिकारियों के अनुसार अगस्त के अंत तक लू के थपेड़ों का कहर जारी रहने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493