मिस्र, अमेरिका का सैन्य क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

काहिरा, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने शनिवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस से काहिरा में मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक सहयोग और आतंकवाद रोधी संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता बासम राडी के हवाले से बताया, “सीसी ने मिस्र, अमेरिका संबंध की शक्ति पर जोर देते हुए दोनों पक्षों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं को बढ़ाने पर जोर दिया।”

उन्होंने बताया कि मैट्टिस ने मिस्र के साथ सहयोग को बढ़ावा देने की इच्छा जताई ताकि मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बनाए रखा जा सके।

इस बैठक में मिस्र के रक्षा मंत्री सेदकी सोभी ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही दोनों पक्षों से कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

मिस्र और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच सैन्य सहयोग, संयुक्त सैन्याभ्यास और विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञों की अदला-बदली सहित कई विषयों पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि जुलाई 2013 में मिस्र की सेना द्वारा पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को अपदस्थ किए जाने के बाद से अमेरिका और मिस्र के बीच संबंध बिगड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493