रविवार को एक बयान में कहा गया कि मिस्र के जांचकर्ताओं और एक सत्यापित फ्रांसीसी विशेषज्ञ की देखरेख में शनिवार को एक सैन्य प्रौद्योगिकी शोध केंद्र में विमान के रिकॉर्डर, कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) को पहले आठ घंटे की एक विशेष प्रक्रिया से गुजारा गया।
बयान के मुताबिक, दोनों रिकॉर्डरों के डेटा एवं जानकारी को मौजूदा इलेक्ट्रिकल जांच के बाद बाहर निकाला जाएगा।
जांच समिति ने बुधवार को कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त विमान की खोज में लगे पोत ‘लेथब्रिज जॉन’ को भूमध्यसागर में विमान का मलबा मिला है।
इसके एक दिन बाद समिति ने बताया था कि पोत को दुर्घटनाग्रस्त विमान का सीवीआर मिला है, हालांकि वो क्षतिग्रस्त है।
गौरतलब है कि 19 मई को इजिप्टएयर विमान की उड़ान संख्या एमएस804 पेरिस से काहिरा आ रही थी। उसी दौरान अचानक इसका रडार से संपर्क टूट गया। इसमें 66 लोग सवार थे, जिसमें मिस्र के 30 और फ्रांस के 15 नागरिक थे।
dharmpath.com dharmpath