मिस्र का दक्षिण सूडान में शांति प्रयासों को समर्थन

काहिरा, 1 मई (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ने कहा कि उनका देश दक्षिण सूडान में सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ाने के लिए अफ्रीकी देश में शांति के प्रयासों का समर्थन करता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीसी ने यह टिप्पणी सोमवार को दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति सल्वा किर से फोन पर वार्ता के दौरान की।

मिस्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता बासम राडी ने सीसी के हवाले से कहा कि मिस्र दक्षिण सूडान के विकास में सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने दोनों देशों के मजूबत संबंधों का भी जिक्र किया।

किर ने कहा कि दक्षिण सूडान मिस्र के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को इच्छुक है।

उन्होंने सीसी को दक्षिण सूडान में हाल के राजनीतिक व सुरक्षा घटनाक्रम से अवगत कराया और देश में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिस्र की भूमिका की सराहना की।

दक्षिण सूडान को 2011 में सूडान से स्वतंत्रता मिली थी। दक्षिण सूडान 2013 के अंत से गृह युद्ध का सामना कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493