मिस्र की नील नदी में नौका डूबी, 19 की मौत

काहिरा, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र की नील नदी में एक नौका मालवाहक जहाज से टकरा कर डूब गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसाम अब्देल गफ्फार ने बताया कि हादसा गीजा शहर के पास बुधवार को हुआ। नौका में लगभग 30 लोग सवार थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता ने बताया कि 16 एंबुलेंस और दो बचाव नौकाएं घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

सिन्हुआ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बचाव नौकाएं और गोताखोर लापता लोगों को ढूंढने में जुटे हुए हैं, लेकिन अपर्याप्त रोशनी और नदी के किनारों में अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण बचाव दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493