काहिरा, 26 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र की पुलिस ने रविवार को राजधानी काहिरा के उत्तर में स्थित बेहेरा प्रांत में एक आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान छह आतंकवादियों को मार गिराया।
काहिरा, 26 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र की पुलिस ने रविवार को राजधानी काहिरा के उत्तर में स्थित बेहेरा प्रांत में एक आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान छह आतंकवादियों को मार गिराया।
पुलिस ने यह आतंकवाद रोधी छापा सोमवार को 2018 का राष्ट्रपति चुनाव शुरू होने से कुछ घंटों पहले मारा। चुनाव में निर्वतमान राष्ट्रपति अब्दुल-फतह अल-सीसी की दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने की उम्मीद है।
आतंरिक मंत्रालय ने कहा कि यह आतंकवादी समूह शनिवार को नजदीकी तटीय प्रांत एलेक्जेंड्रिया में हुए कार बम विस्फोट में शामिल था, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और कम से कम चार अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath