मिस्र के प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल का इस्तीफा (लीड-1)

राष्ट्रपति कार्यालय जारी एक बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने शनिवार सुबह बैठक की और राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया।

राष्ट्रपति ने नए मंत्रिमंडल के गठन तक महलाब के मंत्रिमंडल को कथित तौर पर कामकाज जारी रखने का आदेश दिया है।

बीते कुछ सप्ताह में महलाब के मंत्रिमंडल को कई चुनौतियां झेलनी पड़ी हैं।

बीते सप्ताह कृषि मंत्री सलाह हेलाल को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा था और भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

अपुष्ट रपट के मुताबिक, महलाब मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जांच हो सकती है।

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद मीडिया में खबरें आई थीं कि अन्य मंत्रियों को भी हटाया जा सकता है।

अधिकारियों ने हालांकि जोर देते हुए कहा था कि भविष्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना नहीं है।

बीते कुछ सप्ताह के दौरान सिविल सेवा को नियंत्रित करने वाले एक विवादित कानून के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन भी सुर्खियां बटोर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493