मिस्र के प्रसिद्ध बाजार में घटी पर्यटकों की संख्या

बाजार में स्थित एक एंटीक दुकान के मालिक हसन सादेक का कहना है, “यह दृश्य हमारे लिए विचित्र है। मैं यहां 25 सालों से काम कर रहा हूं और ऐसे बुरे दिन मैंने कभी नहीं देखे थे।”

पिछले साल उत्तरी सिनाई में एक रूसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही मध्य पूर्व के इस देश में पर्यटकों का टोटा हुआ है। क्योंकि इस दुर्घटना के बाद ब्रिटेन और रूस समेत कई देशों ने अपने मिस्र जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। इससे पहले से ही घाटे से जूझ रहे पर्यटन क्षेत्र को तगड़ा झटका लगा है।

मिस्र की राष्ट्रीय आमदनी और विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी पर्यटकों का अहम योगदान है।

इसके कारण क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रसिद्ध खान अल-खलीली बाजार को तगड़ा झटका लगा है और वह खाली पड़ा है।

इस बाजार की शुरुआत सन 1382 में हुई थी और यह काहिरा के पुराने इस्लामिक जिले के बीच में स्थित है और सबसे अधिक जनसंख्या वाले अरब देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है।

पर्यटकों की संख्या घटने से यहां के दुकानदारों और उनके व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है।

सादिक कहते हैं, “यह पर्यटन का मौसम है लेकिन राजनीतिक और सुरक्षा हालातों के मद्देनजर पर्यटकों की संख्या में काफी अधिक कमी आई है। अब हमें लागत निकालने में भी परेशानी आ रही है। हम चाहते हैं कि हमारा व्यापार फिर चलने लगे। पर्यटकों के लिए मिस्र का दौरा बिना खान अल-खलीली के दौरे के पूरा नहीं होता।”

वे बताते हैं कि यह बाजार न सिर्फ ऐतिहासिक कारणों से मशहूर है। बल्कि यहां हर कुछ काफी सस्ता भी मिलता है और सादेक का कहना बिल्कुल सही है। इस बाजार में वह सबकुछ मिलता है जो पर्यटकों को चाहिए। चाहे वे एंटीक चीजें हो या घर में बनाए गए इत्र हों। यहां तक कि हर तरह के मसाले भी यहां उपलब्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493