मिस्र के राष्ट्रपति अप्रैल में अमेरिका के दौरे पर

वाशिंगटन, 29 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी अप्रैल में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर होंगे।

वह तीन अप्रैल को अमेरिका आएंगे। उनकी इस यात्रा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आश्वस्त हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ट्रंप और सीसी इस यात्रा के जरिए दोनों देशों के संबंधों को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाएंगे।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय संबंधों पर चर्चा होगी। इसमें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को हराने के तरीकों और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता पर भी बात होगी।

ट्रंप ने जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद सीसी से फोन पर बात की थी।

मिस्र मीडिया के मुताबिक, सीसी ने उम्मीद जताई है कि ट्रंप प्रशासन के तहत दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाईयों को छूएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493