मिस्र के राष्ट्रपति ने गुटेरेस संग क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की

मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी ने बैठक के बाद गुटेरेस के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बातचीत की। उन्होंेने संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है।

शौकरी ने कहा, “गुटेरेस ने एक राजनयिक और पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया है..अपने स्थायी मिशन के माध्यम से मिस्र निश्चित रूप से संयुक्त राष्ट्र के साथ संपर्क में बना रहेगा।”

गुटेरेस ने कहा कि मध्य-पूर्व में मिस्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला देश है और क्षेत्रीय समस्याओं को हल करने में अनिवार्य रूप से योगदान देने वाला देश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493