काहिरा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। लीवरपूल के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने मिस्र की राष्ट्रीय टीम के साथ बने रहने की इच्छा जाहिर की है।
मिस्र के स्ट्राइकर ने सोमवार को एक संदेश के जरिए अपनी इस इच्छा को जाहिर किया।
अपने ट्विटर अकाउंट में सलाह ने कहा, “कई लोग सोचते हैं कि यह खत्म हो चुका है, लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है। इसमें बदलाव की जरूरत है।”
मिस्र को फीफा विश्व कप के ग्रुप स्तर में ही हारकर बाहर होना पड़ा। हालांकि, सलाह इस टूर्नामेंट में एक गोल दाग पाने में सफल रहे।
टूर्नामेंट के बाद मिस्र फुटबाल संघ के साथ अपनी छवि अधिकार को लेकर सलाह का मनमुटाव भी हुआ था।
मिस्र के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। ईएसपीएनएफसी की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी एक तस्वीर को चेनचेन के विवादस्पद नेता रमजान केदरोव के साथ जोड़ा गया था।
इस बीच, सलाह ने अपने क्लब लीवरपूल के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत, वह 2023 तक क्लब में बने रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath