मिस्र के सिनाई में 10 सैनिकों की हत्या

काहिरा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में गुरुवार को सुरक्षा चौकियों पर कई सशस्त्र हमले किए गए, जिनमें 10 सैनिकों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सैन्य सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, शेख जुवैद शहर की ओर जाने वाले सड़कमार्ग पर कबेर ओमिर और खरौबा जांच चौकियों पर अज्ञात आतंकवादियों ने स्वचालित राइफलों और रॉकेटों से गोलबारी की।

सूत्र ने बताया कि हमले के बाद एरिश शेख जुवैद सड़कमार्ग को बंद कर दिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने अपाचे हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके की छानबीन की और 15 कथित आतंकवादियों को मार गिराया।

इस हमले की जिम्मेदारी हालांकि अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने नहीं ली है।

2013 में मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के शासन के खिलाफ जनता ने आंदोलन किया था, जिसके बाद सेना ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। मुर्सी की सत्ता से बेदखली के बाद से ही सिनाई प्रायद्वीप में सुरक्षा बलों पर हमलों की बाढ़ सी आ गई है।

इन हमलों में सैकड़ों पुलिसकर्मी और सेना के जवानों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी सिनाई के आतंकवादी संगठन अंसार बायेत अल-मकदेस समूह ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493