मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘रईस’ को मिस्र और जॉर्डन में बुधवार को रिलीज किया गया।
अभिनेता को आशा है कि मिस्र और जॉर्डन के लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी।
शाहरुख ने ट्वीट किया, “आज (बुधवार) ‘रईस’ मिस्र और जॉर्डन में रिलीज हुई। आशा है कि आपको यह पसंद आएगी। भारतीय फिल्मों को देखने के लिए शुक्रिया।”
राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म गुजरात में शराब की तस्करी करने वाले व्यापारी पर आधारित है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में नजर आईं हैं।
इस फिल्म को भारतीय दर्शकों द्वारा काफी सराहा और पसंद किया गया। शाहरुख को अब आशा है कि मिस्र और जॉर्डन के दर्शक भी इसका भरपूर आनंद उठाएंगे।
dharmpath.com dharmpath