मिस्र ने संयुक्त अरब सैन्य बल के गठन का स्वागत किया

शर्म अल-शेख (मिस्र), 28 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने अरब लीग सम्मेलन में शनिवार को कहा कि अरब की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अरब संयुक्त सैन्य बल के गठन का मिस्र स्वागत करता है।

शर्म अल-शेख (मिस्र), 28 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने अरब लीग सम्मेलन में शनिवार को कहा कि अरब की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अरब संयुक्त सैन्य बल के गठन का मिस्र स्वागत करता है।

मिस्र के रिसोर्ट शहर शर्म अल-शेख में आयोजित 26वें अरब लीग सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में सीसी ने कहा, “अरब विदेश मंत्रियों द्वारा सम्मेलन को संयुक्त अरब बल के गठन के बारे में सौंपे गए मसौदा प्रस्ताव का मिस्र स्वागत करता है। मसौदा प्रस्ताव के अनुसार सुरक्षा की चुनौतियों का सामना कर रहे अरब देशों के लिए संयुक्त अरब बल एक औजार होगा।”

मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्रीय राष्ट्रीय सुरक्षा का सामना करने में आतंकवाद एक मुख्य चुनौती है। आतंकवाद से निपटने के लिए अरब को संयुक्त प्रयास करने और युवाओं की बेरोजगारी और सामाजिक सेवा की कमी सहित आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सामाजिक स्थितियों से निपटने का उन्होंने आह्वान किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ‘अरब राष्ट्रीय सुरक्षा को पेश आ रही चुनौतियां’ शीर्षक से आयोजित सम्मेलन में सीसी ने कहा कि आतंकवाद राज्य की सत्ता को तबाह करने का बुनियादी हथियार होने का प्रतिनिधित्व करता है। सम्मेलन में 20 अरब देश हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493